WhatsApp भजन ग्रुप

राम राज्य आया रे देखो

राम राज्य आया रे देखो

👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇

📥 PDF Download करें

राम राज्य आया रे देखो

राम राज्य आया रे देखो

दोहा – तीन लोक नवखंड अवध को
करते झुक झुक वंदन
आ गए लौट के अवधपुरी में
हम सबके रघुनंदन।

Also Read : बन गया है अवध में राम दरबार

मैं दास हूं श्री राम का
भगवा मेरा चोला
श्री राम नाम की मस्ती में
मेरा तन मन डोला
अवधपुरी के राज सिंहासन पर
श्री राम बिराजे
राजतिलक की शुभ बेला पर
ढोल नगाड़े बाजे
रामराज्य की तैयारी में
देश हमारा है
राम नाम का गूंज रहा
घर-घर में नारा है
राम राज्य आया रे देखो
रामराज्य आया
भारत के कोने-कोने में
भगवा लहराया।


हर घर बन गया मंदिर
हर मां बन गई है कौशल्या
जंगल बने हैं पंचवटी
हर पत्थर बने अहिल्या
हनुमान से भक्त बने और
भरत लखन से भैया
सारी नदिया सरयू बनके
नाचे ता ता थैया
गली गली हुई अवधपुरी
जहां घर-घर बटे बधइयां
त्रेता युग के राम राज्य सा
यहां नजारा है
राम नाम का गूंज रहा
घर-घर में नारा है
रामराज्य आया रे देखों
राम राज्य आया
भारत के कोने-कोने में
भगवा लहराया।


नाच रहे है आसमान में
सूरज चांद सितारे
झूम रहे धरती के कण कण
और नदियों के किनारे
भगवा रंग में रंग गए देखो
धरती अंबर सारे
सत्य सनातन धर्म के अब तो
गूंज उठे जयकारें
यह धर्म है बड़ा महान
यह धर्म मेरा सम्मान
यह धर्म है मेरी शान
यह धर्म मेरा अभिमान
सत्य सनातन धर्म से ही है
भारत की पहचान
विश्व गुरु है भारत ये
कहता जग सारा है
राम नाम का गूंज रहा
घर-घर में नारा है
रामराज्य आया रे देखों
राम राज्य आया
भारत के कोने-कोने में
भगवा लहराया।


नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं
सीतासमारोपितवामभागम
पाणौ महासायकचारूचापं
नमामि रामं रघुवंशनाथम।


संतो के प्यारे राम लला
आँखों के तारेराम लला
जग के रखवाले रामलला
हम सबके सहारे रामलला
है पास हमारे राम लला
बड़े खास हमारे राम लला
श्री राम लला के एक नाम से
हो जाता हम सबका भला
‘लव और कुश’ को राम नाम
प्राणों से प्यारा है
राम नाम का गूंज रहा
घर-घर में नारा है
रामराज्य आया रे देखों
राम राज्य आया
भारत के कोने-कोने में
भगवा लहराया।


मैं दास हूं श्री राम का
भगवा मेरा चोला
श्री राम नाम की मस्ती में
मेरा तन मन डोला
अवधपुरी के राज सिंहासन पर
श्री राम बिराजे
राजतिलक की शुभ बेला पर
ढोल नगाड़े बाजे
रामराज्य की तैयारी में
देश हमारा है
राम नाम का गूंज रहा
घर-घर में नारा है
राम राज्य आया रे देखो
रामराज्य आया
भारत के कोने-कोने में
भगवा लहराया।

प्रश्न 1 इस भजन का मुख्य विषय क्या है

उत्तर इस भजन का मुख्य विषय भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी, उनके राजतिलक और रामराज्य की खुशी है।

प्रश्न 2 रामराज्य का क्या अर्थ है

उत्तर रामराज्य का अर्थ ऐसे आदर्श शासन से है जिसमें न्याय, शांति, धर्म, ईमानदारी और सभी लोगों के कल्याण को महत्व दिया जाता है।

प्रश्न 3 भजन में अवधपुरी किसे कहा गया है

उत्तर अवधपुरी अयोध्या नगरी को कहा गया है, जिसे भगवान श्री राम की जन्मभूमि माना जाता है।

प्रश्न 4 भजन में हर घर को मंदिर क्यों बताया गया है

उत्तर इसका भाव है कि भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति लोगों के घरों और जीवन का हिस्सा बन गई है।

प्रश्न 5 भजन में पंचवटी और अहिल्या का उल्लेख क्यों किया गया है

उत्तर पंचवटी और अहिल्या रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग हैं। इनका उल्लेख भगवान श्री राम की वन यात्रा और अहिल्या के उद्धार की याद दिलाता है।

प्रश्न 6 भजन में भगवान श्री राम के स्वरूप का वर्णन कैसे किया गया है

उत्तर संस्कृत श्लोक में भगवान श्री राम के श्याम वर्ण, कोमल शरीर, माता सीता के साथ विराजमान स्वरूप और हाथ में धनुष बाण धारण करने का वर्णन है।

प्रश्न 7 भजन में राम नाम को इतना महत्व क्यों दिया गया है

उत्तर भजन में राम नाम को भक्ति, विश्वास, मन की शांति और भगवान से जुड़ाव का माध्यम बताया गया है।

प्रश्न 8 इस भजन से हमें क्या सीख मिलती है

उत्तर इस भजन से हमें सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने तथा भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

राम राज्य आया रे देखो भजन लिरिक्स भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने और उनके राजतिलक की खुशी को दर्शाता है। इसमें भक्तों के उत्साह, राम नाम की महिमा और रामराज्य की कल्पना का वर्णन किया गया है। भजन में भगवान श्री राम को अपना सहारा मानते हुए उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त की गई है।भजन की शुरुआत में बताया गया है कि भगवान श्री राम वापस अयोध्या आ गए हैं। उनके स्वागत में ढोल नगाड़े बज रहे हैं और चारों ओर खुशी का माहौल है। भक्त स्वयं को श्री राम का दास बताते हैं और उनके नाम में अपनी भक्ति व्यक्त करते हैं।

Title :- Ram Raj Yeh Aagya
Singer & Lyrics :- Om Rathi (8619672005)
Music :- Mahesh Vyas (MV Musical Studio Bikaner)
Video:- Monu Photography
Producers:- Rudra Gupta, Madhav Gupta
Label:- Lakhdatar Music&films

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat भक्ति एवं धार्मिक सामग्री के लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। हिंदी भजन, लिरिक्स, आरती, चालीसा और आध्यात्मिक विषयों पर सरल सामग्री तैयार करते हैं। भक्ति सामग्री को व्यवस्थित एवं भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers, writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in . We assure you a response within 48 hours.