WhatsApp भजन ग्रुप

बन गया है अवध में राम दरबार

बन गया है अवध में राम दरबार

👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇

📥 PDF Download करें

बन गया है अवध में राम दरबार

बन गया है अवध में राम दरबार
आ गया है
पल जिसका था इन्तजार
इंतजार, आ गया है
पल जिसका था इन्तजार।


जब तक बना ना मंदिर
मन में ना चैन था
ना था सुख ही न थी खुशियां
ना ही दिल में सुकून था
अब जो बना है मन्दिर
हर हिन्दू कह रहा
हो गया है अंत देखो
राम के वनवास का
आ गया है
पल जिसका था इन्तजार
इंतजार, आ गया है
पल जिसका था इन्तजार।

Also Read : कभी तो अपनी कुटिया में भी राम आएंगे

गूंज रही है धरती
जयकारो से राम की
हर एक लबों पे चर्चा
अयोध्या धाम की
आई घड़ी सुहानी
विराजे है राम जी
आ गया है अब समय ये
राम के राज्य का
आ गया है
पल जिसका था इन्तजार
इंतजार, आ गया है
पल जिसका था इन्तजार


जब तक रहेगी धरती
मन्दिर अटल रहेगा
सारे जगत में एक रंग
भगवा ही भगवा दिखेगा
करती रहेगी दुनिया
भक्ति श्री राम की
विश्व भर में बज रहा है
डंका मेरे राम का
आ गया है
पल जिसका था इन्तजार
इंतजार, आ गया है
पल जिसका था इन्तजार।


बन गया है अवध में राम दरबार
आ गया है
पल जिसका था इन्तजार
इंतजार, आ गया है
पल जिसका था इन्तजार।

प्रश्न 1. बन गया है अवध में राम दरबार भजन किस भगवान को समर्पित है?

उत्तर. यह भजन भगवान श्रीराम को समर्पित है।

प्रश्न 2. अवध नगरी किस स्थान को कहा जाता है?

उत्तर. अवध नगरी अयोध्या को कहा जाता है, जिसे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है।

प्रश्न 3. राम दरबार में किनकी पूजा की जाती है?

उत्तर. राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की पूजा की जाती है।

प्रश्न 4. इस भजन का मुख्य भाव क्या है?

उत्तर. इस भजन का मुख्य भाव भगवान श्रीराम के दरबार की महिमा और उनके प्रति भक्तों की श्रद्धा है।

प्रश्न 5. भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहा जाता है?

उत्तर. भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का पालन किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

प्रश्न 6. राम दरबार के दर्शन करने से भक्तों को क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर. भक्तों को सत्य के मार्ग पर चलने, प्रेम बनाए रखने और अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 7. राम दरबार में हनुमान जी का क्या महत्व है?

उत्तर. हनुमान जी भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं। वे सच्ची भक्ति, सेवा, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं।

प्रश्न 8. बन गया है अवध में राम दरबार भजन से हमें क्या सीख मिलती है?

उत्तर. इस भजन से हमें भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति रखने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की सीख मिलती है।

बन गया है अवध में राम दरबार भजन भगवान श्रीराम के भव्य दरबार और अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी को दर्शाता है। इस भजन में भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन करके अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। अयोध्या नगरी में राम दरबार सजने से भक्तों के मन में भक्ति और उत्साह का भाव जागता है।इस भजन के माध्यम से बताया गया है कि भगवान श्रीराम केवल अयोध्या के राजा ही नहीं, बल्कि अपने भक्तों के जीवन का आधार भी हैं। उनके दरबार में आने वाला हर भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी प्रार्थना करता है। राम दरबार में माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की उपस्थिति भक्तों को प्रेम, सेवा और धर्म का संदेश देती है।

Title :- "Ban gya hai avadh me Ram Darbar"
Singer & lyrics composer :- Vinay Shukla (Ladla Shyam ka)
Female Choirs :- Tanu Raut & Minakshi Shrivastava
Music :- Amit Pradhan
Music arranger :- Pramod Manikpuri
Flute:- Pramod
Rythem :- Dr.shahab, Lakhan
Recording &Mixing :- A P Pine Wood Studio (C.G.)

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat भक्ति एवं धार्मिक सामग्री के लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। हिंदी भजन, लिरिक्स, आरती, चालीसा और आध्यात्मिक विषयों पर सरल सामग्री तैयार करते हैं। भक्ति सामग्री को व्यवस्थित एवं भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers, writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in . We assure you a response within 48 hours.