भजन लिरिक्स

WhatsApp भजन ग्रुप

रघुनन्दन आ गए राघव जी आ गए भजन लिरिक्स

image

रघुनन्दन आ गए राघव जी आ गए भजन लिरिक्स रघुनन्दन आ गए, राघव जी आ गए भजन भगवान श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी को बताता है। इस भजन में प्रभु श्रीराम के प्रति भक्तों का प्यार, श्रद्धा और खुशी देखने को मिलती है। राम जी के आने से जैसे हर तरफ खुशी का माहोल बन गया हो।भक्तों के लिए श्रीराम का आना सिर्फ एक उत्सव नही है, बल्कि उनके जीवन में खुशी, उम्मीद और भक्ति के वापस आने जैसा है। रामलला को स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान देखकर भक्त बहुत भावुक हो जाते हैं और उनकी आँखों में खुशी के आँसू आ जाते है।

रघुनन्दन आ गए राघव जी आ गए भजन लिरिक्स

रघुनन्दन आ गए

दोहा

राम नाम लेने का आनंद
और भी बढ़ गया
सबके सर मेरे राम की भक्ति का
रंग चढ़ गया
बीत गया वनवास प्रभु का
और सबके मन हर्षा गए
सज धज कर मेरे रामलला
अपने मंदिर में आ गए
नैनों के रास्ते सबके
मन में समा गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए
सारी दुनिया पर मेरे
राघव ही छा गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

वर्षों से तरसे जिसको
वो शुभ दिन आ गया
सच्चा सुख राम नाम का
जीवन में आ गया
मंगल बधाई मेरे
राघव बंटवा रहे
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

स्वर्ण सिंहासन ऊपर
ठाड़े प्रभु रामलला
हाथों में धनुष बाण ले
मुस्कुराए रामलला
मीठी मुस्कानिया से वो
चित चुरा गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

प्यासी प्यासी नैनों के
नैना अभिराम हैं
हृदय में बसने वाले
जन जन के राम हैं
नैनामृत भर नैनों से
अमृत बरसा रहे
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

अब मेरे राम कभी भी
वन को ना जाएंगे
राम का यह भारत मेरे
राम ही चलाएंगे
खुशियों के आँसू सबकी
आँखों में आ गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

नैनों के रास्ते सबके
मन में समा गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए
सारी दुनिया पर मेरे
राघव ही छा गए
रघुनन्दन आ गए
राघव जी आ गए

Top 10 Faqs 

 1. रघुनन्दन आ गए भजन किस भगवान को समर्पित है?

यह भजन भगवान श्रीराम को समर्पित है। इसमें राम जी के अयोध्या आने की खुशी और उनके प्रति भक्तों की श्रद्धा बताई गई है।

 2. रघुनन्दन आ गए राघव जी आ गए भजन का मुख्य भाव क्या है?

इस भजन का मुख्य भाव श्रीराम के आने की खुशी, उनके प्रति प्रेम और भक्ति का है। भक्त राम जी को अपने दिल में बसाने की भावना रखते हैं।

 3. भजन में रामलला के किस रुप का वर्णन किया गया है?

भजन में रामलला को स्वर्ण सिंहासन पर बैठे हुए बताया गया है। उनके हाथ में धनुष-बाण है और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है।

 4. नैनों के रास्ते सबके मन में समा गए का क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि राम जी के दर्शन करके भक्तों का मन खुशी और भक्ति से भर जाता है। प्रभु अपने भक्तों के दिल में बस जाते है।

 5. यह भजन कब सुन सकते हैं?

यह भजन राम नवमी, राम मंदिर के कार्यक्रम, पूजा, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रमों में सुना जा सकता है। वैसे राम भक्ति के समय इसे कभी भी सुन सकते है।

 6. भजन में सच्चा सुख राम नाम का क्यों कहा गया है?

भक्तों के लिए राम नाम बहुत खास माना जाता है। राम नाम का जाप करने से मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है।

 7. रघुनन्दन और राघव किसके नाम हैं?

रघुनन्दन और राघव दोनों भगवान श्रीराम के नाम है। श्रीराम रघुवंश में जन्मे थे, इसलिए उन्हें इन नामों से भी पुकारा जाता है।

 8. इस भजन में राम जी के आने पर क्या भाव बताया गया है?

राम जी के आने पर भक्तों में बहुत खुशी और उत्साह है। ऐसा लगता है जैसे प्रभु के आने से उनके जीवन में फिर से खुशियां आ गई हो।

 9. इस भजन को सुनने से क्या भाव आता है?

इस भजन को सुनकर श्रीराम के प्रति भक्ति, प्रेम और श्रद्धा का भाव मन में आता है। भजन में राम नाम के साथ खुशी और उत्साह भी देखने को मिलता है।

 10. रघुनन्दन आ गए भजन का संदेश क्या है?

इस भजन का संदेश है कि भगवान श्रीराम पर विश्वास रखें और उनके नाम को अपने जीवन में बनाए रखें। प्रभु के प्रति सच्ची भक्ति और विश्वास से मन को शांति और खुशी मिलती है।

 

Credit :

भजन का नाम : रघुनन्दन आ गए
गायक : मुकेश सांवरिया
गीतकार : मुकेश सांवरिया
संगीत : मंगल रत्नेश
वीडियो : सुनील गुप्ता
मिक्स और मास्टरिंग : स्वर मंगल स्टूडियो
कलाकार : मुकेश सांवरिया, पावनी साहू
श्रेणी : रामलला भजन
कॉपीराइट : मुकेश सांवरिया

यह भजन Mukesh Sawariya नामक YouTube चैनल से लिया गया है।

 

📥 PDF Download करें

अन्य लोकप्रिय भजन – मधुर एवं भक्तिमय लिरिक्स

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat - Founder

भक्ति और अध्यात्म से जुड़ी लेखनी के माध्यम से हिंदी भजन, आरती, चालीसा, मंत्र एवं धार्मिक विषयों को सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य आध्यात्मिक जानकारी और भक्ति भाव को हर पाठक तक सुंदर, स्पष्ट और भावपूर्ण तरीके से पहुँचाना है।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers,writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in. We assure you a response within 48 hours.