राघव ललन तेरे कोमल चरण भजन लिरिक्स
राघव ललन तेरे कोमल चरण भजन का भाव :- राघव ललन तेरे कोमल चरण भजन मतलब है राम के पैर इतने कोमल है की उन्हें कांकरिया पैर में लग न जाए इसका वर्णन है इसमें भक्ति और भक्त का भी भाव बताया है
राघव ललन तेरे कोमल चरण भजन लिरिक्स
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
नव अरुण जीव चरण अरुणाय,
खेलन बिनु पग परे अकुलाय।
नीरज नयन मोद मंगल अयन,
लाल तेरी मैं ले लूँ बलाएँ।
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
रवि कर उदित शीश नहीं छाहीं,
बदन निरखि सर सीज सकुचाय।
सूरज किरण पड़े अधरन जले,
क्यों मुखड़ा नहीं कुम्हलाय।
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
ललन यहीं आँगन मिल खेलो,
कल बल बचन तोतरे बोलो।
चितवन चपल चाल मंजुल बचन,
देखि सुषमा सरस तरसाय।
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
खेलन को अब दूर न जाओ,
ठुमक-ठुमक पग नाच दिखाओ।
सुंदर सुवन जिन बरसे सुमन,
आज कौशल्या बलि-बलि जाएँ।
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
राघव ललन तेरे कोमल चरण,
कहीं कंकरियाँ गड़ी नहीं जाएँ।
Top 10 Faqs For This Bhajan
भजन का नाम क्या है और ये किसके लिए गाया गया है
उत्तर: राघव ललन तेरे कोमल चरण भजन का नाम है और ये राम के लिए गाय गया है
भजन में किसके कोमल चरणों का वर्णन किया गया है?
उत्तर: बाल स्वरूप भगवान श्रीराम के कोमल चरणों का वर्णन किया गया है
भजन में कंकरियों से किस बात की चिंता की गई है?
उत्तर: श्री राम के पैर इतने कोमल है की कहीं कंकरियाँ श्रीराम के कोमल पैरों में चुभ न जाएँ।
बालक राम के चरणों का रंग किसके समान बताया गया है?
उत्तर: नव अरुण अर्थात् उगते हुए सूर्य के समान लालिमा वाला बताया गया है क्युकी उनके पैर इतने लाल है की मनमोहक लग रहे है
बालक राम बिना खेले कैसे हो रहे है ?
उत्तर: उनके पैर खेलने के लिए खुद ही आगे जाने लगते है
भजन में राम के नयनों को कैसा बताया गया है?
उत्तर: नीरज अर्थात् कमल के समान सुंदर बताया गया है क्युकी कमल की भाती उनके नयन सुन्दर है
सूर्य की किरणों से बचाने के लिए राम के सिर पर क्या नहीं है?
उत्तर: उनके सिर पर छाया नहीं है।
माता कौशल्या बालक राम को क्या करने के लिए कहती हैं?
उत्तर: आँगन में आकर खेलने, तोतली वाणी में बोलने और ठुमक-ठुमक कर चलने के लिए कहती है
बालक राम की सुंदरता देखकर कौन बलि-बलि जाता है?
उत्तर: माता कौशल्या उनको बार बार बलि-बलि जाती हैं।
भजन में भक्त भगवान श्रीराम की किन लीलाओं का वर्णन करता है?
उत्तर: भगवान श्रीराम की बाल-लीलाओं, उनके खेलने, ठुमक-ठुमक चलने और तोतली वाणी में बोलने का वर्णन करता है।
Credit
- Album: Raghav Lalan Tere Komal Charan
- Song: Raghav Lalan Tere Komal Charan
- Singer: Mishra Bandhu
- Music: Baljeet Singh Chahal
- Lyrics: Traditional
- Blessed by: Pt. Vishnu Dev Mishra, Ganga Bhakt
- Label: Ambey
- Parent Label / Publisher: Shubham Audio Video Private Limited
- ये गाना मिश्रा बंधू नामक यूट्यूब चेंनल से लिया गया है