भजन लिरिक्स

WhatsApp भजन ग्रुप

भगवान को करने पार भगत की नाव चली भजन लिरिक्स

image

भगवान को करने पार भगत की नाव चली

देखो रे पहली बार
मेरी जिंदगानी फली
भगवान को करने पार
भगत की नाव चली
जय राम लखन जय जनक लली
जय राम लखन जय जनक लली।


देखो रे मेरे राम की माया
इस विमान को विरत बनाया
एक जनम में सौ जन्मों का
मैंने तो भाई फल पाया
देखो प्रभु का ये उपकार
मेरी दुनिया ही बदली
भगवान को करनें पार
भगत की नाव चली
जय राम लखन जय जनक लली
जय राम लखन जय जनक लली।


कहां मेरी छोटी सी यह नैया
कहां यह भव सागर के खिवैया
मैं दो हाथों वाला केवट
इनके हाथ हज़ार है भैया
लाखो के तर हर प्रभु
यह बड़े है बलि
भगवान को करनें पार
भगत की नाव चली
जय राम लखन जय जनक लली
जय राम लखन जय जनक लली।


छोडे महल अयोध्या छोड़ी
हम पतितो से प्रीत है जोड़ी
धन्य है इनका प्यार अनोखा
धन्य है यह सिया राम की जोड़ी
यह वन को चले सुकुमार
करम गति नाहीं टली
भगवान को करनें पार
भगत की नाव चली
जय राम लखन जय जनक लली
जय राम लखन जय जनक लली।


देखो रे पहली बार
मेरी जिंदगानी फली
भगवान को करने पार
भगत की नाव चली
जय राम लखन जय जनक लली
जय राम लखन जय जनक लली।

📥 PDF Download करें

अन्य लोकप्रिय भजन – मधुर एवं भक्तिमय लिरिक्स

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat - Founder

भक्ति और अध्यात्म से जुड़ी लेखनी के माध्यम से हिंदी भजन, आरती, चालीसा, मंत्र एवं धार्मिक विषयों को सरल और सहज भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य आध्यात्मिक जानकारी और भक्ति भाव को हर पाठक तक सुंदर, स्पष्ट और भावपूर्ण तरीके से पहुँचाना है।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers,writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in. We assure you a response within 48 hours.