WhatsApp भजन ग्रुप

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा

👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇

📥 PDF Download करें

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा

Jara Soch Samajh Is Duniya Mein Kya Laya Kya Le Jayega Bhajan Lyrics

जरा सोच समझ इस दुनिया में
क्या लाया क्या ले जाएगा
जो मिला तुझे बस यही मिला
और यहीं पे ही रह जाएगा
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा


ये जग एक झूठा सपना है
यहां कोई नहीं तेरा अपना है
क्यों प्यार करे उनसे इतना
जिनको तू छोड़ के जाएगा
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा

क्यों करता है मेरा मेरा
तू खुद ही बता क्या है तेरा
ये सारा जगत पराया है
एक दिन तुझको ठुकराएगा
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा।


धन जोड़ खजाने भर ले तू
चाहे भी जतन कुछ कर ले तू
पर अंत समय में काम तेरे
इक राम का नाम ही आएगा
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा।


धन साचा राम के नाम का है
एक नाम यही बस काम का है
श्री राम की माला जप ‘राही’
जीवन ये सफल हो जाएगा

Also Read : राम को देखकर श्री जनक नंदिनी लिरिक्स

ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा।


जरा सोच समझ इस दुनिया में
क्या लाया क्या ले जाएगा
जो मिला तुझे बस यही मिला
और यहीं पे ही रह जाएगा
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में
क्या लाया क्या ले जाएगा।

1. यह भजन किस बारे में है?
यह भजन जीवन की सच्चाई और संसार की नश्वरता के बारे में है।

2. इस भजन से क्या सीख मिलती है?
यह भजन सिखाता है कि हमें अच्छे कर्म करने चाहिए और भगवान को याद करना चाहिए।

3. क्या लाया क्या ले जाएगा का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और जाते समय कुछ भी साथ नहीं ले जाता।

4. इस भजन को कब सुन सकते हैं?
इसे सुबह, पूजा के समय या जब मन को शांति चाहिए तब सुन सकते हैं।

5. इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?
जीवन छोटा और संसार अस्थायी है, इसलिए भगवान की भक्ति और अच्छे कर्मों पर ध्यान देना चाहिए।

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा भजन का मुख्य भाव यह है कि मनुष्य संसार में खाली हाथ आता है और अंत में उसे सब कुछ यहीं छोड़कर जाना पड़ता है। इसलिए केवल धन-दौलत और सांसारिक वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अच्छे कर्म, भक्ति और ईश्वर के स्मरण को जीवन में महत्व देना चाहिए।

Youtube : Nirankari Bhajan निरंकारी भजन

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat भक्ति एवं धार्मिक सामग्री के लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। हिंदी भजन, लिरिक्स, आरती, चालीसा और आध्यात्मिक विषयों पर सरल सामग्री तैयार करते हैं। भक्ति सामग्री को व्यवस्थित एवं भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers, writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in . We assure you a response within 48 hours.