तू चिन्ता मत कर माँ मेरे राम जी आएंगे
👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇
📥 PDF Download करेंतू चिन्ता मत कर माँ मेरे राम जी आएंगे
तू चिन्ता मत कर माँ
मेरे राम जी आएंगे
रावण को हरा करके
तुमको ले जाएंगे।
दुनिया के राजा को
ये जान नही पाया
हे जगजननी तुमको
पहचान नही पाया
यह सोने की लंका
मिट्टी में मिलाएंगे
रावण को हरा करके
तुमको ले जाएंगे।
वो शिव का उपासक है
वेदों का ज्ञानी है
पर भटक गया देखो
कैसा अभिमानी है
कलयुग में लोग इसे
हर साल जलाएंगे
रावण को हरा करके
तुमको ले जाएंगे।
पहले भी ये हारा है
आगे भी ये हारेगा
प्रभु के हाथों मर के
कई जनम सुधारेगा
अम्बरीष कहे भगतों
हम धर्म जिताएंगे
रावण को हरा करके
तुमको ले जाएंगे।
तू चिन्ता मत कर माँ
मेरे राम जी आएंगे
रावण को हरा करके
तुमको ले जाएंगे।