तेरी खाटू नगरी सपनों में दिखती है
👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇
📥 PDF Download करेंतेरी खाटू नगरी सपनों में दिखती है लिरिक्स
तेरी खाटू नगरी
सपनों में दिखती है
ऐसी किस्मत बाबा
किस्मत से मिलती है।
सपनों में रिंगस दिखता
श्याम बिहारी
लहराती श्याम ध्वजा ने
नींद उड़ा दी
तोरण द्वार दिखा जब
धड़कन ये बढ़ती है
ऐसी किस्मत बाबा
किस्मत से मिलती है।
मंदिर की सीढ़ियों पर
शीश झुका कर
रोया बहुत मैं तेरे
नजदीक आकर
मुझसे नालायक पे
भी किरपा बरसती है
ऐसी किस्मत बाबा
किस्मत से मिलती है।
नाथ दया करे ऐसे
साथ ना छूटे
भूल ना हो ऐसी बाबा
तू मुझसे रूठे
‘चंदन’ ये सांसे भी
तेरी माला जपती है
ऐसी किस्मत बाबा
किस्मत से मिलती है।
तेरी खाटू नगरी
सपनों में दिखती है
ऐसी किस्मत बाबा
किस्मत से मिलती है।