सुन लो अर्जी हमारी बजरंग बलकारी
👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇
📥 PDF Download करेंसुन लो अर्जी हमारी बजरंग बलकारी
सुन लो अर्जी हमारी
बजरंग बलकारी
बजरंग बलकारी
आयो शरण तिहारी।
मौको मिल्यो है मैं ना दर से हटूंगा
सुख दुःख में तेरे साथ रहूंगा
शिव शंकर अवतारी
बजरंग बलकारी
सुन ल्यो अर्जी हमारी
बजरंग बलकारी।
राम नाम को ओढ़ दुशालो
राम की धुन में हुयो मतवालो
राम को आज्ञाकारी
बजरंग बलकारी
सुन ल्यो अर्जी हमारी
बजरंग बलकारी।
संकट मोचन बाबा नाम है थारो
‘शिव सुबोध’ को यो जन्म सुधारो
‘बिपुल’ शरण तिहारी
बजरंग बलकारी
सुन ल्यो अर्जी हमारी
बजरंग बलकारी।
सुन लो अर्जी हमारी
बजरंग बलकारी
बजरंग बलकारी
आयो शरण तिहारी।