WhatsApp भजन ग्रुप

जिस मुख पर राम का नाम है राजी उनसे हनुमान है

जिस मुख पर राम का नाम है राजी उनसे हनुमान है

👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇

📥 PDF Download करें

जिस मुख पर राम का नाम है राजी उनसे हनुमान है

जिस मुख पर राम का नाम है
राजी उनसे हनुमान है
जय सियाराम बोलो जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।


कोई जो पूछे हनुमत कैसा है
कानन कुंडल कुंचित केशा है
राम की धुन में कैसे नाचे है
हाथ वज्र और ध्वजा विराजे है
श्री राम से, इस नाम से
तू अपनी प्रीत लगाए जा
हनुमान को यूँ ही रिझाएजा
जय सियाराम बोलो जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।


हर मुश्किल में जिसने थामा है
राम दूत अतुलित बलधामा है
हर सुख दुःख में जो मेरा संगी है
महावीर विक्रम बजरंगी है
हर दुष्ट को, हर कष्ट को
जीवन से दूर भगाएगा
जो राम नाम तू गाएगा
जय सियाराम बोलो जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।


चिंता फिक्र अब किसको करना है
तुम रक्षक काहू को डरना है
इतना सा अरमान मेरा जी
कीजे नाथ हृदय मह डेरा जी
इस दास पर, विश्वास कर
‘सोनू’ की बात तू मान ले
यही मूल मंत्र पहचान ले
जय सियाराम बोलो जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।


जिस मुख पर राम का नाम है
राजी उनसे हनुमान है
जय सियाराम बोलो जय सियाराम
जय सियाराम बोलो जय सियाराम।

दोहा – पवन तनय संकट हरन
मंगल मूरती रूप
राम लखन सीता सहित
हृदय बसहु सुर भूप।

Dinesh Kumawat

Dinesh Kumawat भक्ति एवं धार्मिक सामग्री के लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। हिंदी भजन, लिरिक्स, आरती, चालीसा और आध्यात्मिक विषयों पर सरल सामग्री तैयार करते हैं। भक्ति सामग्री को व्यवस्थित एवं भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान देते हैं।

Disclaimer

The Bhaktigana lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers, writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhaktigana.in . We assure you a response within 48 hours.