जिंदगी ये अब तो तेरे नाम है बालाजी
👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇
📥 PDF Download करेंजिंदगी ये अब तो तेरे नाम है बालाजी
प्रेम तुमसे किया
तो गलत क्या किया
प्रेम तुमसे किया
तो गलत क्या किया
जिंदगी ये अब तो तेरे
नाम है बालाजी।
लोग कहते है की
मैं तो हूँ खुश नसीब
तेरा प्रेमी हूँ मैं
तू है मेरे करीब
दिल जो तुमको दिया
तो गलत क्या किया
दिल जो तुमको दिया
तो गलत क्या किया
ज़िन्दगी ये अब तो तेरे
नाम है बालाजी।
प्रेम में हार का
भी अलग है मजा
कोई समझे ख़ुशी
कोई समझे सजा
चैन भी खो दिया
तो गलत क्या किया
चैन भी खो दिया
तो गलत क्या किया
ज़िन्दगी ये अब तो तेरे
नाम है बालाजी।
है भरोसा मुझे
आप आएँगे जरूर
प्यार अपना ‘मोहित’
वो लुटाएंगे जरूर
ये भरोसा किया
तो गलत क्या किया
ये भरोसा किया
तो गलत क्या किया
ज़िन्दगी ये अब तो तेरे
नाम है बालाजी।
प्रेम तुमसे किया
तो गलत क्या किया
प्रेम तुमसे किया
तो गलत क्या किया
जिंदगी ये अब तो तेरे
नाम है बालाजी।