ओ बाबा करम कर करम की घड़ी है
👉 PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें 👇
📥 PDF Download करेंओ बाबा करम कर करम की घड़ी है लिरिक्स
ओ बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है
जीवन की नैया
भंवर में फंसी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।
कहते है तुमसे अश्कों के धारे
बुरे ही सही है मगर हम तुम्हारे
कहां जाएंगे ये दीवाने तुम्हारे
तेरे दर से ही आस सबको लगी है
ओं बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।
हमने सुना है तु देता सहारा
हारे के सहारे हमें दे सहारा
सिवा तेरे कौन है जग में हमारा
ओ बाबा यह दुनिया बड़ी मतलबी है
ओं बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।
बाबा तुम्हारा खाटू ना छूटे
सभी छूटे पर तेरी चौखट ना छूटे
मैं मर जाऊं हाथों से दामन ना छूटे
तमन्ना यही और दुआ भी यही है
ओं बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।
खाटू में तेरा तो मेला लगा है
दीवाना तेरा पर यही कह रहा है
तू खाटू नहीं मेरे दिल में बसा है
हमें हर खुशी तेरे दर से मिली है
ओं बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।
ओ बाबा करम कर
करम की घड़ी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है
जीवन की नैया
भंवर में फंसी है
मेरी जिंदगी
हाथ जोड़े खड़ी है।