Bhole Ji Nache Hai Sawan Me Lyrics

Bhole Ji Nache Hai Sawan Me Lyrics

भोले जी नाचे है सावन में
पार्वती भी संग में नाचे
शम्भू के संग श्रृष्टि नाचे
शंकर बसे नाम रावण में
भोले जी नाचे है सावन में

ब्रम्हा जी ब्रम्ह लोक से आये
विष्णु जी वैकुण्ठ छोड़ के आये
स्वर्ग पाताल नरक सारे ही
भोले जी कि महिमा गाये
बम बम भोले का नाद बजाकर
नंदी नाचे सावन में
भोले जी नाचे है सावन में

कावड़ीयो के घाव देखकर
कावड़ का ये चाव देखकर
पक्षी पेड़ फुल भी देखो
झूम रहे है कावड देखकर
हर चेला मेरे भोले नाथ का
झूम रहा है सावन में
भोले जी नाचे है सावन में

महाशिवरात्रि पावन है आई
होनि है भोले कि देखो सगाई
गले नाग भी साथ में नाचे
भुत प्रेत पिशाच भी नाचे
धरती और अम्बर भी नाचे
नाचे दुनिया सावन में
भोले जी नाचे है सावन में

Leave a Comment